किशनगंज, मार्च 2 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 1051 बोतल रेशम लीची नेपाली देशी शराब बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के पिपरा हाटगांव के समीप छापेमारी की गई, जहां नेपाल की ओर से टेंपो के माध्यम से शराब की खेप लाई जा रही थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर अवैध स्टॉक को क्षेत्र में खपाने की साजिश को नाकाम कर दिया। मौके से आरोपी शिवा कुमार साह (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता दिलीप प्रसाद शाह, ग्राम मटियारी, वार्ड संख्या 7, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने किया। छापेमारी दल में एएसआई दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस ने शराब लदे टेंपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.