किशनगंज, जून 11 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। विगत दिनों टेढ़ागाछ बाजार से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा गुप्तचरों को सक्रिय कर चोरी की बाइक और चोर की तलाश शुरू की गई। लगातार की जा रही छानबीन और गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात्रि थाना क्षेत्र के फुटानी चौक में अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा अन्य पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गय...