किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना परिसर में आज पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से "जन सुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी" का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का नेतृत्व संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दोपहर 4:00 बजे किया जाएगा। इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें, सुझाव और स्थानीय स्तर की समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे। इससे पुलिस प्रशासन को जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझने में मदद मिलेगी और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। पुलिस प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.