मऊ, मार्च 31 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा लखनी मुबारकपुर के टेढ़वा मौजे में जाने वाला मार्ग करीब एक दशक से बदहाल है, लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लगायत अधिकारियों तक इस मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग किया, लेकिन आज तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करने में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकासखंड घोसी के अंतर्गत लखनी मुबारकपुर ग्राम सभा विकासखंड की सबसे बड़ी ग्रामसभा है। इस ग्राम सभा में कुल मिलाकर नौ मौजे हैं। बरौली बलिया बॉर्डर से सटा लखनी मुबारकपुर का टेढवा मौजा जाने वाला मार्ग करीब एक दशक से उपेक्षा का शिकार है। जनप्रतिनिधियों और विभागीय उपेक्षा के चलते उबड़ खाबड़ और गड्ढे में तब्दील यह मार्ग अपनी उपेक्षा की दास्तां बयां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.