मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- अदलहाट। थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध टेड़ुआ वीर बाबा मंदिर के पास से चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित अखरी कुरहुआं निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा बीते 16 अप्रैल को नारायणपुर मंदिर पर आए थे। दोपहर मंदिर परिसर में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे। उसी दौरान बाइक चोरी हो गई। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर के बैंक कर्मी की बाइक चोरी यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.