टेड़वा धाम में शत चंडी महायज्ञ में शामिल हुए विधायक
सीतापुर, मई 24 -- बिसवां, संवाददाता। श्री सिद्धपीठ धाम टेड़वा में चल रहे नौ दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा में भाी संख्या में श्रद्वालुओं ने शामिल होकर कथा का रसपान किया। रविवार को क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा भी यज्ञ कार्यक्रमों में शामिल हुए। यज्ञ संकल्पी डीपी शुक्ला द्वारा कराए जा रहे इस धार्मिक आयोजन में विधायक ने सबसे पहले पूजा की। इसके बाद उन्होंने पीताम्बरा पीठ दतिया से आए कथा व्यास पंडित अवधेश मिश्र शास्त्री जी महाराज से भागवत कथा सुनी और उनका आशीर्वाद लिया। विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि आज उन्हें कथा सुनने और महाराज जी का आशीर्वाद पाने का बड़ा सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि जिस जगह भगवान का भजन और धार्मिक काम होते हैं, वहां हमेशा सुख और शांति रहती है। इस मौके पर डा. अपूर्व, उत्कर्ष, आकर्ष के साथ बड़ी संख्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.