किशनगंज, मार्च 1 -- किशनगंज। संवाददाता होली पर्व में अब तीन दिन शेष बच गया है। जैसे जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे पर्व में शामिल होने के लिए घर लौटने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सामने चार मार्च को होली का त्यौहार है। प्रत्येक दिन लोग विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों से उतर रहे है। शुक्रवार की रात्रि और शनिवार को भी विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर रहे कई लोग किशनगंज रेलवे स्टेशन में उतरे थे। कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को एक परिवार किशनगंज रेलवे स्टेशन में उतरा। पास जाने पर पता चला की वे लोग मुंबई से किसी ट्रेन से शुक्रवार को पटना पहुंचे थे। पटना से कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को किशनगंज पहुंचे। पूछने पर बताया गया की पुणे में एक कंपनी में कार्य करते हैं। घर वाले होली में घर आने को कह रहे थे।तीन माह से घर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.