झांसी, मार्च 14 -- वाणिज्य कंट्रोल विभाग व आरपीएफ ने यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन में र्चेंकग के दौरान सात अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। वहीं कार्रवाई के बाद वहां हड़कंप मच गया। वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल टे्रनों में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना पर टीम प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। जहां टे्रन नंबर 01079 के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के आगमन पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 7 अनाधिकृत वेंडर ट्रेन के भीतर खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए पाए गए। जब उनसे ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.