प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- कुंडा, संवाददाता ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पर मृत मिले युवक की पहचान शुक्रवार को हुई। भाई ने शव की पहचान किया तो परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।कुंडा कोतवाली के बारी का पुरवा भदरी गांव निवासी 38 वर्षीय रामचंद्र गुरुवार सुबह किसी काम से गांव के बगल से निकली रेलवे लाइन की ओर गया था। भदरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। स्थानीय पुलिस ने जीआरपी का मामला बताया तो लालगंज जीआरपी के दरोगा सुधीर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन उसकी पहचान नही हो पाई। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। युवक के लापता होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.