जहानाबाद, फरवरी 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धीरा बिगहा और पूर्णा बिगहा गांव मे छापेमारी की। जिसमें धीराबिगहा से 6 लीटर और पूर्णा बिगहा से एक धर से 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पूर्णा बिगहा में पुलिस को देखते ही घर के लोग भाग गए जबकि धीरा बिगहा में शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों जगह पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.