जहानाबाद, मार्च 1 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा बाजार और निकट के गांव में होली को लेकर फ्लैग मार्च किया गया। जिसमे टेहटा थाने की पुलिस के साथ पुलिस लाइन से आए जवानों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को होली त्यौहार पर शांति बनाए रखने की अपील की गई। कहा गया कि किसी भी तरह की परेशानी हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। होलिका दहन के समय किसी की संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं। फोटो- 01 मार्च जेहाना- 24 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा बाजार में होली पर्व को लेकर फ्लैग मार्च करती पुलिस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...