जहानाबाद, जून 18 -- एक समुदाय भवन में चल रहा अस्पताल तो एक में रखा गया है जानवर का चारा शादी विवाह एवं सार्वजनिक उत्सव के आयोजन पर लोगों को होती है परेशानी मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार क्षेत्र में तीन सामुदायिक भवन है। लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार के द्वारा लाखों रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण लोगों के सहूलियत के लिए कराया गया है। ताकि लोग सभी तरह के सार्वजनिक कार्य के लिए उपयोग कर सकें। सामुदायिक भवन का सबसे अधिक उपयोग ग्रामीण क्षेत्र में शादी विवाह के अवसर पर होता है। लेकिन यहां के सभी सामुदायिक भवन का उपयोग दूसरे काम के लिए हो रहा है।

सामुदायिक भवनों का दुरुपयोग किसी में अस्पताल चल रहा है तो कहीं पर कुट्टी भूसा रखने का काम किया जा रहा है। टेहटा स्टेशन के निकट एक सामुदायिक भवन है। जिसमें...