टेहटा पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेज़ी शराब किया बरामद
जहानाबाद, जुलाई 4 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मदारीचक गांव में छापेमारी कर 245.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली के मदारीचक पुल के नीचे शराब कारोबारी अंग्रेजी शराब छुपा कर रखे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मदारीचक गांव स्थित नदी के पुल के नीचे तलाशी ली गयी तो वहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब जब्त कर थाने लायी है। इस संबंध में अज्ञात कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोटो- 04 जुलाई जेहाना- 23 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा थाने में शनिवार को मदारीचक गांव से जब्त शराब के कार्टन को दिखाते जवान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.