जहानाबाद, जून 9 -- मखदुमपुर। टेहटा थाना की पुलिस ने शराब के नशे में दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे दो पियक्कडो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के धीराबीघा गांव निवासी चुन्नू यादव एवं जमींदर प्रसाद शामिल है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद दोनों को कानूनी प्रक्रिया हेतु न्यायालय भेजा गया। यह भी पढ़ें- टेहटा थाना की पुलिस ने दो पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...