नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- टेस्ला (Tesla) ने ऑफिशियली अपने फ्लैगशिप मॉडल एस (Model S) और मॉडल एक्स (Model X) का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इसके साथ ही वो सफर का भी खत्म हो गया है जिसने इस ब्रांड की शुरुआती सफलता के लिए अहम भूमिका निभाई थी। कंपनी के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बात की पुष्टि की है कि अब इन दोनों मॉडल्स के लिए कस्टम ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है। अब ग्लोबल इन्वेंट्री में 600 से भी कम यूनिट्स बची हैं। ग्राहक अब सिर्फ उन पहले से कॉन्फिगर किए गए व्हीकल को ही खरीद सकते हैं जो अभी स्टॉक में मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर व्हीकल यूएस में उपलब्ध हैं। Q4 2025 में कंपनी ने दिया था संकेतयह कदम टेस्ला की तरफ से पहले मिले संकेतों के बाद उठाया गया है। मस्क ने कंपनी की Q4 2025 की कमाई से जुड़ी कॉल के दौरान ही यह संकेत दे दिया था कि प्रोडक्शन ...