नई दिल्ली, मई 5 -- स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने स्वीकार किया है कि उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के मामले में हालात हमेशा उनके मन मुताबिक नहीं रहेंगे। लेकिन उन्हें खुशी है कि वह खुद को टेस्ट विशेषज्ञ मानने की धारणा को 'तोड़ने' में कामयाब रहे हैं। इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले महीने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में 64 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए थे जो इस प्रारूप में उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन का नमूना है। कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने 2022 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन वह टेस्ट और वनडे में नियमित रूप से खेलते हैं। यह भी पढ़ें- DC vs CSK के बीच आज रोमांचक मुकाबला, कौन पहुंचेगा प्लेऑफ में? देखें पिच रिपोर्ट'तब कुछ भी करने को तैयार था' राहुल ने जियोस्टार से कहा, 'दस साल पहले मैं टी20 टीम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी करन...