नई दिल्ली, अगस्त 4 -- दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। दोपहर को सभी खिलाड़ी श्रीलंका के लिए रवाना हुए और कुछ ही घंटों में पहुंच गए। पांच बजे के करीब श्रीलंका क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय क्रिकेटरों के स्वागत की तस्वीरें साझा की जिससे यह साफ हो गया कि टीम इंडिया श्रीलंका की सरजमीं पर कदम रख चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होंगे। 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले 3 दिनों का अभ्यास मैच 7 से 9 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जो एक तरह से भारतीय टीम का वार्मअप मैच होगा। यह मैच श्रीलंका इलेवन के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी। मुकाबले से पता चल जाएगा कि भारतीय टीम श्रीलंका...