कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से नौबस्ता तक अप लाइन का काम पूरा होने के बाद बुधवार से मेट्रो के टेस्ट रन शुरू हो जाएंगे। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक पहली बार मेट्रो जाएगी। सेंट्रल से नौबस्ता तक 'अप-लाइन' करीब आठ किमी लंबे सेक्शन पर पूरी तैयारियां हो गई हैं। ट्रैक निर्माण, थर्ड रेल इंस्टॉलेशन तथा सिग्नलिंग उपकरणों का काम पूरा होने के साथ ही थर्ड रेल को मंगलवार को पहली बार चार्ज कर दिया गया है। टेस्ट रन के दौरान ट्रेन को ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) मोड में कम गति पर चलाकर ट्रैक, पावर सप्लाई, सिग्नलिंग तथा विभिन्न तकनीकी इंटरफेस की कार्यक्षमता को परखा जाएगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कानपुर मेट्रो ने निर्माण के दौरान विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए शहर के इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.