नई दिल्ली, अगस्त 20 -- टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 15 हजार 921 रन और सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर से बेहतर इस फॉर्मेट में विराट कोहली हैं, ऐसा साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स का मानना है। डी विलियर्स का कहना है कि सचिन तेंदुलकर ने विदेशी सरजमीं पर अच्छे बल्लेबाज होने की छाप छोड़ी, मगर इसे विराट कोहली अगले लेवल पर ले गए। उन्होंने विदेशी सरजमीं पर बेस्ट बैट्समैन के रूप में विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से ऊपर रखा। कोहली ने पिछले साल रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह अब वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। यह भी पढ़ें- WTC फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है भारत? SL पर जीत से जागी उम्मीदें डिविलियर्स ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "मुझे बहुत पहले सचिन तेंदुलकर जैसे किसी की याद आती है, जिन्होंने भारत...