नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी जिले की विजय विहार पुलिस ने एमबीए कर रहे एक ऐसे छात्र को गिरफ्तार किया है जो शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी बाइक चुराता था। शोरूम से लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों को लेकर पुलिस ने उनके मालिकों को टेस्ट ड्राइव वाली बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगाने की सलाह दी थी। इसी के जरिये ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के कब्जे से छह महंगी बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को विजय विहार थाने में एक बाइक चोरी होने की शिकायत मिली। रॉयल एनफील्ड शोरूम के सेल्सपर्सन दीपक खन्ना ने बताया कि एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर गया और वापस नहीं लौटा। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। चूंकि ऐसी घटनाएं पहले भी हो गई थीं तो पुलिस ने टेस्ट ड्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.