बरेली, मार्च 22 -- टेस्ट ड्राइव के बहाने एक युवक बुलेट लेकर फरार हो गया। इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीर बहोड़ा निवासी अमन खान ने बताया कि उनके पास बुलेट बाइक है, जिसे बेचने के लिए उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एड डाला था। 14 मार्च की शाम एक व्यक्ति ने फोन करके बाइक खरीदने की इच्छा जताई और टेस्ट ड्राइव के लिए मिलने को कहा। वह युवक मुड़िया अहमद नगर के पास उन्हें मिला और टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर भाग निकला। काफी देर तक इंतजार के बाद भी वह नहीं लौटा। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बाइक में टीके गार्डन के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भी भरवाया गया। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी लेकिन बाइक का ता नहीं चल सका। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...