टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ले भागा युवक
नोएडा, मई 28 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-118 स्थित सोसाइटी में पुरानी बाइक खरीदने आया युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर फरार हो गया। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर आरोपी ने संपर्क किया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक द रोमानो सोसाइटी निवासी परेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उन्होंने अपनी पुरानी बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन जारी किया था। उसमें उन्होंने बाइक के फोटो और उसकी जानकारी प्रदर्शित की थी। विज्ञापन देखकर 22 मई की शाम एक युवक सोसाइटी पहुंचा और फोन से संपर्क किया। पीड़ित का कहना है कि वह घर पर नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने मित्र को बाइक दिखाने के लिए भेज दिया। रात करीब आठ बजे से नौ बजे के बीच मित्र ने उस युवक को बाइक दिखाई। आरोप है कि युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.