नैनीताल, जून 24 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल पुलिस ने टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत के अनुसार मल्लीताल निवासी पुष्कर आर्या ने 11 मई को मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि सात मई को एक युवक ने टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक मांगी और लेकर फरार हो गया। आरोपी पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी कालाढूंगी, हल्द्वानी होते हुए भीमताल पहुंचा था। जहां वह एक गेस्ट हाउस में रूका वहां रजिस्टर में दर्ज उसकी पहचान विजय सिंह राणा निवासी विजयपुर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा के रूप में हुई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बारापत्थर क्षेत्र में घेराबंदी कर चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरो...