टेस्ट ड्राइव के बहाने टैक्सी बाइक ले उड़ा युवक
नैनीताल, मई 17 -- भानु, नैनीताल। नैनीताल में टेस्ट ड्राइव के बहाने एक बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। टैक्सी बाइक चालक को टेस्ट ड्राइव के नाम पर झांसा देकर एक युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोर और बाइक का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मल्लीताल निवासी पुष्कर ने कोतवाली में शिकायत देते हुए कहा है, कि बीते सात मई को दोपहर करीब 1.25 बजे मल्लीताल के पास एक अज्ञात युवक ने उसकी टैक्सी बाइक बुक की थी। युवक ने नैनीताल घूमने के बाद शेरवानी क्षेत्र के पास बाइक रुकवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.