बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में कार बाजार में कार खरीदने पहुंचे दो शातिर टेस्ट ड्राइव के बहाने एक्सयूवी कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। सफदरगंज थाना के कटरा सैदनपुर गांव निवासी मो. सईद नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मोड़ पर न्यू बाराबंकी कार बाजार फर्म चलाते हैं। यहां से पुराने वाहनों की खरीद फरोख्त की जाती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पौने चार बजे दो युवक उनके सेंटर पर आए और कार खरीदने की बात कही। उन्होंने पहले वाहन का टेस्ट ड्राइव लिया और बताया कि यह वाहन उन्हें समझ में नहीं आया। इसके बाद दोनों शातिरों ने वर्ष 2022 मॉडल की एक्सयूवी 300 वाहन के टेस्ट ड्राइव की बात कहीं। इस पर मो. सईद ने अपने एक कर्मचारी के साथ दोनों को टेस्ट ड्राइव के लिए भेजा। कर्मचारी वाहन की अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.