नई दिल्ली, जनवरी 9 -- ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल ही संपन्न हुई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार 138 रन बनाए थे। इस बेहतरीन शतक के साथ दाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज ने एक एलिट लिस्ट में अपनी जगह और मजबूत की है। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।ग्रीम स्मिथ: बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने 109 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली और 193 पारियों में रिकॉर्ड 25...