महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी के टेस्टिंग के दौरान लीकेज के मामले में ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर निर्माण में मानकों को ताक में रखने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। जैतपुर विकास खंड के नगाराडांग में पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान फटने के मामले में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम प्रधान गायत्री राजपूत ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 2025 से गांव में पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद 13 फरवरी को जब पानी की टंकी की टेस्टिंग कराई गई तो टेस्टिंग में ही टंकी लीकेज निकली लीकेज के बाद निर्माण कार्यो की गुणवत्ता उजागर हो गई है। बताया जा रहा है कि 65 लाख की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। गा्रम प्रधान...