रांची, मार्च 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना, सिकिदिरी में करीब एक वर्ष के बाद रविवार से पावर हाउस नंबर-2 से फिर से बिजली उत्पादन शुरू हो गया। दोपहर 2:10 बजे से 2:45 बजे के बीच पावर हाउस नंबर-2 से सफलतापूर्वक उत्पादन की टेस्टिंग की गई। इसके बाद 55 मेगावाट लोड पर विद्युत उत्पादन आरंभ कर दिया गया है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार एसएलडीसी की मांग के अनुसार आगे फुल लोड पर भी उत्पादन शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि विगत वर्ष 6 मार्च को पैन स्टॉक के ट्रेस रैक (एक प्रकार की जाली) तेज पानी के बहाव में टूट गया था। इसके कारण परियोजना के दोनों पावर हाउस से बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद हो गया था। ट्रेस रैक एक ऐसी जाली होती है, जिससे नहर का पानी छनकर टरबाइन तक पहुंचता है। इसके क्षतिग्रस्त होने से उत्पादन बाधित हो गया था।पहले पावर हाउस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.