नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- रॉयल एनफील्ड की मोस्ट-अवेटेड नई बाइक हिमालयन 750 एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में इस दमदार एडवेंचर टूरर बाइक को TVC (कमर्शियल ऐड) शूट के दौरान बिना किसी कवर के साफ-साफ देखा गया है। नीति वैरी के पास 'मलारी' इलाके में पप्पू ढाबे के बाहर हुई इस स्पॉटिंग से बाइक के लुक, कलर्स और फीचर्स से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि कंपनी अपनी इस नई बाइक को जल्द ही मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी में है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी हो सकती है डिजाइन नई तस्वीरों से बाइक के कलर ऑप्शंस का काफी हद तक अंदाजा हो गया है। इसमें ग्रीन, म्यूटेड ग्रे-ब्राउन, मैरून और एक लाइट कलर (क्रीम या हल्का ग्रे) वैरिएंट नजर आया है। मैरून मॉडल पर ब्लैक और गोल्ड डिटेल्स दी गई हैं...