टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई निसान टेक्टॉन; क्रेटा, विटारा से होगी टक्कर, जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली, जून 9 -- जापानी कार कंपनी निसान भारतीय मार्केट में एक बहुत बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी अपनी मोस्ट-अवेटेड मिड-साइज एसयूवी निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton) को जल्द मार्केट में लाने जा रही है। हाल ही में इसे तमिलनाडु में टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। गाड़ी भले ही पूरी तरह से ढकी हुई थी, लेकिन इसे देखकर मार्केट में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस कार का काम अब बिल्कुल आखिरी स्टेज में है। यह 9 जुलाई को दुनिया के सामने आ सकती है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से होगा।कुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन की बात करें तो इसे एकदम रफ-एंड-टफ और भारी-भरकम मस्कुलर लुक दिया गया है। सामने आई तस्वीरों से साफ है कि इसका डिजाइन थोड़ा बॉक्स जैसा चौकोर है, जिसमें बड़े और चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.