नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बजाज की नई एडवेंचर बाइक की टेस्टिंग के दौरान फिर झलक मिली है। इस बार सामने आई तस्वीरों में बाइक का डिजाइन और फीचर्स पहले से ज्यादा साफ दिख रहे हैं। इसमें पल्सर जैसी TFT स्क्रीन, LED हेडलाइट, वायर-स्पोक व्हील और ऊंचा एग्जॉस्ट देखने को मिला है। बाइक को खराब रास्तों और लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके इंजन और नाम का खुलासा नहीं किया है। पहले 250cc इंजन की चर्चा थी, लेकिन छोटे इंजन का ऑप्शन भी आ सकता है। आइए जानते हैं इस नई बजाज एडवेंचर बाइक में अब तक क्या-क्या सामने आया है।पल्सर जैसी TFT स्क्रीन मिलेगी नई तस्वीरों में बाइक के हैंडलबार के सामने आयताकार TFT डिस्प्ले नजर आ रहा है। इसका डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुई पल्सर बाइक्स की स्क्रीन जैसा है। हालांकि, स्क्रीन पर क्या...