नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स काफी समय से अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। सड़कों पर बार-बार टेस्टिंग के दौरान दिखी इस नई कार से जुड़े कई बदलाव और नई डिटेल्स लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में इस कार के प्रोटोटाइप यानी टेस्टिंग मॉडल की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इनसे एक बहुत ही दिलचस्प बात पता चली है। इस नई नेक्सन में जो अलॉय व्हील्स लगे दिख रहे हैं, उनका डिजाइन टाटा की कूपे-एसयूवी टाटा कर्व के अलॉय व्हील्स से बिल्कुल मेल खाता है। आइए जानते हैं नई नेक्सन की डिटेल्स के बारे में विस्तार से।कर्व के अलॉय व्हील्स का दिखा जलवा सामने आई तस्वीरों में काले और मशीन्ड फिनिश वाले अलॉय व्हील्स दिख रहे हैं। इनमें वही पेटल जैसा डिजाइन है जो टाटा कर्व में मिलता है। चूंकि टाटा कर्व में यह ...