नई दिल्ली, जून 23 -- टाटा मोटर्स भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी की प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के नए वैरिएंट को पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह टेस्ट कार पूरी तरह से ढकी हुई थी। हालांकि, इसके स्टीयरिंग व्हील पर एक स्टीकर लगा था, जिस पर "CNG Only" लिखा था। इससे यह पता चलता है कि कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस तस्वीर के सामने आते ही ऑटो मार्केट में अटकलें तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं नई टाटा अल्ट्रोज के संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से।क्या मिलेगा टर्बो-सीएनजी इंजन? वर्तमान में टाटा अल्ट्रोज में नॉर्मल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। यह इंजन 72bhp की पावर और 103Nm का टॉर्क देता है। रफ्तार के शौकीनों के लिए यह पावर थोड़ी...