फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद। ट्रांसफार्मर व ब्रेकर की टेस्टिंग के चलते न्यू भोलेपुर उपकेंद्र चार घंटे तक बंद रहा। इससे लगभग तीन हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। न्यू भोलेपुर उपकेंद्र से मिल्क फीडर समेत तीन फीडर संचालित होते हैं। इनसे लगभग तीन हजार कनेक्शनधारियों को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर व ब्रेकर की टेस्टिंग के चलते उपकेंद्र को बंद कर दिया गया। इस वजह से बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी उपकेंद्र के जेई मुख्तार अंसारी को दी तो उनका मोबाइल नहीं उठा। इस पर उन्होंने एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह को फोन किया। एक्सईएन ने एसडीओ व जेई से मामले की जानकारी की। एक्सईएन शहरी ने बताया कि न्यू भोलेपुर उपकेंद्र व ब्रेकर में टेस्टिंग का कार्य किए जाने के ...