टेल तक पानी पहुंचने से पहले टूट गया रजवाहा का तटबंध
चंदौली, जून 23 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद मानसून की बेरुखी और नहरों में पानी नहीं आने से जिले के अन्नदाता परेशान होने लगे हैं। जिन नहरों में पानी छोड़ा भी जा रहा है तो तटबंध टूटने से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मंगलवार को धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मिर्जापुर में धानापुर रजवाहा नहर का तटबंध टूट गया। जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर गया है। वहीं सिंचाई विभाग का कहना है कि चूहों ने तटबंध में होल कर दिया गया था। जैसे ही पानी पहुंचा और टूट गया।भूपौली गंगा पंप कैनाल से मुख्य नहर से धानापुर रजवाहा में मंगलवार को पानी छोड़ा गया। लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही कमजोर तटबंध को पानी छोड़ने से पहले मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण मिर्जापुर गांव के पास नहर टूट गई। जिससे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.