टेल तक नहीं पहुंचा नहर का पानी, किसान परेशान
बस्ती, अगस्त 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरयू नहर खंड-तीन, गोंडा से संचालित नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने से हजारों किसान प्रभावित हैं। खरीफ की फसल को सिंचाई की जरूरत बढ़ने के बीच नहरों में पानी नहीं पहुंचने से किसानों को निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत भी बढ़ रही है। किसान सीताराम चौधरी, राम नेवासा यादव, राजेश यादव, मनोज सिंह, अनिल सिंह, राम लुटावन पाठक और राकेश समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि चेतराम माइनर में पिछले आठ वर्षों से पानी नहीं आया है। नहरों की सिल्ट सफाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और जल प्रवाह सुचारु करने के नाम पर समय-समय पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसका अपेक्षित ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.