कौशाम्बी, मई 3 -- किशनपुर पंप कैनाल के बेरौचा रजबहा का पानी विजिया चौराहा आगे नहीं बढ़ रहा है। राम वनगमन मार्ग के ठेकेदार ने विजिया चौराहे पर रजबहा पर पुल बनवाते समय डाली गई मिट्टी नहीं हटवाई। इसके कारण रजबहे का पानी बेहनपुरवा के पास पटरी तोड़कर सतीरा नाला होते हुए यमुना में पहुंच रहा है। कौशाम्बी छेत्र के बेरौचा रजबहा में दो माह बाद पानी छोड़ा गया। पानी आता देख लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन बेहनपुरवा गांव के सामने पटरी कट जाने से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, दो माह पूर्व विजिया बाजार के पास फोर लेन निर्माण के तहत बेरौचा रजबहा में पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान बेरौचा रजबहा में बंधा बनाया गया था। पुल निर्माण के बाद जिम्मेदारों ने रजबहा की मिट्टी नहीं हटाई जिसका नतीजा यह रहा कि दो माह बाद रजबहा में पानी आपूर्ति शुरू हुई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.