जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर।महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव शक्ति परिवार की ओर से टेल्को राम मंदिर से मंगलवार को धूमधाम से शिव बारात निकली। तीन दिवसीय इस महोत्सव के तीसरे दिन दूसरे दिन सुबह 10 बजे विधि विधान से पूजा हुई, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, पूर्णाहुति के बाद दोपहर 3 बजे भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे के बाद विधि विधान से शिव बारात भव्य झांकी के साथ निकली। इस मौके पर ढोल नगारों के साथ और झांकियां निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...