टेल्को में बाहा-सरहुल मिलन समारोह की तैयारियाँ तेज, एक अप्रैल को दिखेगी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक
जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में आगामी एक अप्रैल को पारंपरिक बाहा-सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रकृति पर्व के इस पावन अवसर को लेकर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टाटा मोटर्स के कर्मचारियों द्वारा आयोजित होने वाले इस मिलन समारोह की तैयारियाँ जोरों-शोरों से शुरू कर दी गई हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह औद्योगिक नगरी में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण मंच भी बन चुका है।इस समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक नृत्य और संगीत होता है, जिसमें विभिन्न नृत्य दल अपनी कला के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरेंगे। मांदर की थाप और नगाड़ों की गूंज के बीच पुरुष और महिलाएं पारंपरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.