जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- टेल्को थाना अंतर्गत लेबर ब्यूरो के पास सोमवार दोपहर टाइगर मोबाइल के जवानों ने एक नाबालिग को गोलियों के साथ दबोचा है। तलाशी के दौरान नाबालिग के पास से कुल 10 गोलियां बरामद की गई है। जवानों ने आरोपी को टेल्को पुलिस के हवाले कर दिया जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बाइक पर सवार होकर लेबर ब्यूरो के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से गोलियां बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.