जमशेदपुर, मार्च 22 -- टेल्को में एक अप्रैल को पारंपरिक बाहा-सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन होगा। प्रकृति पर्व के इस पावन अवसर को लेकर टाटा मोटर्स के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। टाटा मोटर्स के कर्मचारियों द्वारा आयोजित समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक नृत्य और संगीत होगा। विभिन्न नृत्य दल अपनी कला से आदिवासी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरेंगे। मांदर की थाप और नगाड़ों की गूंज के बीच पुरुष-महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। एक अप्रैल को होने वाले इस महापर्व में हजारों लोग जुटने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.