जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टेल्को पुलिस ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर बुधवार सुबह इश्तहार चिपकाया। पुलिस की ओर से खड़गाझर निवासी एस अंबू और कमल सेन के घर यह कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ साल 2019 में टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे है। दोनों आरोपियों को 12 मार्च से पहले कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...