जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- टेल्को रिवर व्यू कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह के खाते से 8.34 लाख की साइबर ठगी में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मोबाइल नंबर के आधार पर उन्हें पकड़ा गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस उन बैंक खातों का ब्योरा भी खंगाल रही है, जिनके माध्यम से ठगी की राशि का लेन-देन हुआ। वहीं, मानगो पारडीह महल रेसिडेंसी निवासी इश्तियाक अहमद से भी बैंक पिन बदलने का झांसा देकर 2.83 लाख की ठगी हुई थी। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि युवकों से पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है। अन्य संदिग्ध खातों और मोबाइल नंबरों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.