जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर। टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति के लिट्टी पार्टी सह कायस्थ पारिवारिक मिलन समारोह में सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम करने वाले चित्रांशों को सम्मानित किया गया। टेल्को आम बगान मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा के नव-निर्वाचित अध्यक्ष संजीव सिन्हा मौजूद थे। जिन्हें समिति की ओर से पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कायस्थ महासभा के प्रदेश पदाधिकारी सुबोध श्रीवास्तव, टेल्को चित्रगुप्त समिति की संरक्षक कल्याणी शरण, गायत्री दास, कायस्थ महासभा के प्रदेश मंत्री अजय श्रीवास्तव, टेल्को भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, इंटक नेता पिंटू श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, महेश शरण, शशांक शेखर, टाटा मोटर्स से सेवानिवृत पंकज सिन्हा समेत अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.