जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- टेल्को के मिलेनियम पार्क के पास गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन छीन ली। घटना के दौरान महिला गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का जायजा लिया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, प्रताप कुमार अपनी पत्नी के साथ मिलेनियम पार्क घूमने गए थे। शाम करीब 5.40 बजे दोनों घर लौट रहे थे, तभी पार्क के पास स्थित जिम के समीप बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपट ली। बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गए। इस दौरान महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसे चोट आई।बढ़ी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.