जमशेदपुर, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर टेल्को वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से उपहार और पुष्प गुच्छ देकर सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने कहा कि देश की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों एवं भारत को एक विकसित राष्ट्र की पहचान दिलाने में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है। किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला एक महिला के रूप में उनकी मां होती है और मां ही बच्चों को शिक्षित और स्वस्थ बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिए उन्हें तैया...