जमशेदपुर, जून 20 -- लोयोला बीएड कॉलेज के पास स्थित विला रेस्तरां में टेल्को उत्कल ओड़िया समाज की महिलाओं द्वारा रजो पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नृत्य, संगीत और रानी-राजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता में ग्रुप लीडर सुजाता बिस्वाल के नेतृत्व में देबास्मिता, दीप्ति रायप्रीतम, लिशा और लिजा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह आयोजन ओडिया संस्कृति को समर्पित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...