जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर, संवाददाता। टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह ग्वाला बस्ती में सीमेंट कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर चोरी गए जेवरात और अन्य सामान की बरामदगी की जा सकेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों युवक स्थानीय इलाके से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि आरोपियों को परिवार के घर से बाहर रहने की सटीक जानकारी थी। यह भी पढ़ें- टेल्को में सीमेंट कारोबारी के घर से 20 लाख की चोरी इसी आधार पर पुलिस इस वारदात में किसी परिचित या स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका को और मजबूत मान रही है। इधर, पुलिस ने घट...