टेल्को : अंधविश्वास में फंसाकर महिला के गहने और पर्स ले उड़े बदमाश
जमशेदपुर, जून 20 -- टेल्को के रॉक गार्डन के पास गुरुवार को ठगों ने एक महिला से सोने के गहने और पर्स की ठगी कर ली। पीड़िता का नाम टेल्को कॉलोनी निवासी संगीता महंता हैं। सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस पहुंची और जांच की। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह खड़ंगाझार मार्केट से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। इस दौरान एक युवक उनके पास आया और पूछने लगा कि क्या वह योग सिखाने वाली अनीता मैम को जानती है। इस बीच दूसरा युवक पहुंचा और बातों-बातों में डराने लगा। उसने कहा कि उनकी बेटी की शादी नहीं हो रही है और बाहर काम करने वाले बेटे की जान पर भी खतरा है। यह भी पढ़ें- स्टेशन का रास्ता पूछकर महिला के जेवरात उड़ाए महिला उनकी बातों में आ गई। ठगों ने कहा कि यदि वह दो रुपये का सिक्का हाथ में लेकर हरिओम का जाप करें तो सारी परेशानी दूर हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.