रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 6 की छात्रा चारवी रतन ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूरदर्शन पंजाब के तहत आयोजित टेलेंट शो किसमें कितना है दम के फिनाले में जगह बनाई। तीन राउंड पार करते हुए उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया और रनर-अप का खिताब हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गीता किरन और राजेन्द्र प्रसाद की पुत्री चारवी रतन संगीत और नृत्य सहित विभिन्न कलाओं में निपुण हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति राज, प्रबंध समिति के मंत्री ओम प्रकाश अरोरा ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय की संगीत शिक्षिका दीपमाला ने समय-समय पर चारवी को मार्गदर्शन देकर उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समस्त शिक्षिकाओं ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की ...